सार्क के चार्टर में 10 अनुच्छेद हैं, जिनमें सार्क के उद्देश्यों, सिद्धान्तों तथा वित्तीय व्यवस्थाओं का उल्लेख किया गया है।
चार्टर के अनुच्छेद 1 में सार्क के निम्नलिखित उद्देश्य बताए गए हैं-
- दक्षिण एशियाई क्षेत्र में निवास करने वाली जनता के कल्याण तथा उनके जीवन-स्तर को ऊँचा उठाने का प्रयत्न करना।
- दक्षिण एशियाई राष्ट्रों की सामूहिक आत्मनिर्भरता में वृद्धि करना।
- दक्षिण एशियाई क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को प्रोत्साहित करना।
- दक्षिण एशियाई राष्ट्रों में आपसी विश्वास, दूरदर्शिता तथा एक – दूसरे की समस्याओं के प्रति सहानुभूति की भावना उत्पन्न करना।
- सदस्य राष्ट्रों में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी व वैज्ञानिक क्षेत्र में सक्रिय सहयोग और पारस्परिक सहायता में अभिवृद्धि करना।
- अन्य विकासशील देशों के साथ सहयोग में वृद्धि करना।
- सामान्य हित के मामलों पर अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर आपसी सहयोग को अभिव्यक्त करना।