सन् 1991 – 2001 के दौरान भारत के उत्तरी-पूर्वी राज्यों विशेष रूप से नागालैण्ड, मेघालय, मिजोरम तथा मणिपुर में जनसंख्या की दशकीय प्रतिशत वृद्धि दरें क्रमशः 64.53, 30.65, 28.82 तथा 24.86 रहीं। इन राज्यों में उच्च जनसंख्या वृद्धि दरों में प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि के अलावा बांग्लादेश से लाखों व्यक्तियों के उक्त राज्यों में अवैध घुसपैठ का सर्वाधिक योगदान रहा।
दूसरी ओर दमन और दीव (55.73%), दादरा-नगर हवेली (59.22%), दिल्ली (47.02%) तथा चण्डीगढ़ (40.28%), आदि केन्द्र शासित प्रदेशों में जनसंख्या की अति उच्च वृद्धि दरों में इन प्रदेशों में वृहद स्तर पर होने वाले अन्तर्राज्यीय आप्रवास को योगदान सर्वाधिक रहा।