Use app×
Join Bloom Tuition
One on One Online Tuition
JEE MAIN 2025 Foundation Course
NEET 2025 Foundation Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
68 views
in General by (106k points)
closed by
सदा + एव = सदैव में कौन-सी सन्धि है?
1. वृद्धि सन्धि
2. अयादि सन्धि
3. गुण सन्धि
4. यण सन्धि

1 Answer

0 votes
by (106k points)
selected by
 
Best answer

"Correct Answer - Option 1 : वृद्धि सन्धि

स्पष्टीकरण -

  • शब्द - सदैव 
  • सन्धिविच्छेद - सदा + एव

 

सूत्र - वृद्धिरादैच्।

  • नियम - जब प्रथम पद के अन्त में अ या आ हो और उत्तर पद का प्रथम वर्ण ए, ऐ या ओ, औ हो, तो वहाँ दोनों के स्थान पर क्रमशः ऐ और औ आदेश होता है। 
  • अ, आ + ए, ऐ = ऐ
  • अ, आ + ओ, औ = औ

उदाहरण-

  • तथा + एव - तथैव (यहाँ प्रथम पद के अन्त में आ + बाद में ए आया है, जहाँ दोनों के स्थान पर ऐ आदेश हो गया।)

 

यहीं नियम सदैव शब्द में लगा है। (जहाँ प्रथम पद का अन्त में आ + बाद में ए है)

 

अतः यहाँ वृद्धि सन्धि सही उत्तर है।

अन्य विकल्प -

अयादि सन्धि

जब ए, ऐ, ओ, औ के बाद अ आता है तो क्रमशः अय्, आय, अव्, आव् आदेश होता है।

ए + अ = अय्

ऐ + अ = आय्

ओ + अ = अव्

औ + अ = आव्

गुण सन्धि

अ, आ + इ, ई = ए

अ, आ + उ, ऊ = ओ

अ, आ + ऋ  = अर्

यण् सन्धि

इ, ई + अन्य स्वर = य्

उ, ऊ + अन्य स्वर = व्

ऋ + अन्य स्वर = र्

"

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...